NEET छात्रा मौत केस पर बवाल, पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सम्राट चौधरी के लिए चूड़ियां लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे बिहार की सियासत को गर्मा दिया है।

पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे बिहार की सियासत को गर्मा दिया है। एक तरफ सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि सरकार की ओर से पुलिस को पूरी छूट दी गई है। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है, जो अपना काम कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे खींचकर सभी के सामने लाया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

लेकिन सरकार के इस दावे के बीच कांग्रेस ने पटना में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता गृह मंत्री के लिए चूड़ियां लेकर पहुंचीं, जो सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने का प्रतीक माना जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका।

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। जनता के दबाव के बाद ही FIR दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि SIT तो बना दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि जांच सही और निष्पक्ष होगी या नहीं। सरकार क्राइम छिपाना चाहती है और FIR के आंकड़ों को दबाया जा रहा है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार बिहार की जनता को सुरक्षा दे।

वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पूरे बिहार का आंकड़ा देख लिया जाए, किसी भी थाने में पुलिस आसानी से अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला जब हाईलाइट हो गया, तब सिर्फ दबाने के लिए SIT बनाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर SIT ने दूध का दूध और पानी का पानी नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार सड़क पर उतरती रहेगी 

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM