तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM


पटना : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार से अभी थोड़ी देर पहले सीएम सम्राट चौधरी मिलने उनके आवास पर पर पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर कल यानी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को समर्पित किए जाने वाले 'नीतीश सेतु' के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। सीएम सम्राट ने कहा कि कल बिहार के विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। इस मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के अलावा जदयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे। साथ ही इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता काफी खुश दिखायी दिए।









