मां की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार, कल्याण बिगहा में कार्यक्रम, निशांत कुमार भी साथ रहेंगे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार, 1 जनवरी को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। वे अपनी मां, स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

मां की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार, कल्याण बिगहा में कार्यक्रम, निशांत कुमार भी साथ रहेंगे मौजूद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 01, 2026, 9:37:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार, 1 जनवरी को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। वे अपनी मां, स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में स्थापित अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में खास तैयारियां की गई थीं। नालंदा जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए थे। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने स्वयं कल्याण बिगहा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्मृति वाटिका, मुख्यमंत्री के आवास और घर के बाहर बने तालाब का निरीक्षण किया। पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य समय पर पूरा किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हरनौत बाजार से लेकर कल्याण बिगहा गांव तक विभिन्न चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मार्ग पर निगरानी रखी जा रही है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार और उनके भाई भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव में मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM