10वीं बार शपथ लेंगे CM नीतीश, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बनेंगे मंत्री

बिहार की राजनीति आज एक नए मोड़ पर पहुंच रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11:30 बजे अपने दसवें कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे।

Nitish Kumar

बिहार की राजनीति आज एक नए मोड़ पर पहुंच रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11:30 बजे अपने दसवें कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। गांधी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह SPG के हाथों में है।

इस नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो तथा हम के एक-एक मंत्री शामिल हो सकते हैं।

दानापुर से बाहुबली को हराकर विधायक बने भाजपा के रामकृपाल यादव और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को मंत्री पद के लिए फोन कॉल मिल चुका है, जिससे उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना लगभग निश्चित बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:45 बजे हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे, जिसके बाद 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM