समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार: बेतिया से होगी शुरुआत, 24 को वैशाली में समापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से राज्यव्यापी समृद्धि यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह यात्रा 16 जनवरी को पश्चिमी चंपारण के बेतिया से शुरू होगी और 24 जनवरी को वैशाली में इसका समापन होगा।

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से राज्यव्यापी समृद्धि यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह यात्रा 16 जनवरी को पश्चिमी चंपारण के बेतिया से शुरू होगी और 24 जनवरी को वैशाली में इसका समापन होगा। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान शुरू की गई योजनाओं की जमीनी स्थिति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-2 और आगामी सात निश्चय-3 को लेकर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।

यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 21 जनवरी को सीवान और 22 जनवरी को सारण जिले के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब 21 जनवरी को वे सारण और 22 जनवरी को सीवान जिले में रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस बदलाव को लेकर शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा शेष कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा।

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई अहम योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसमें निःशुल्क दवा की उपलब्धता, ऊर्जा क्षेत्र के संरचनात्मक ढांचे, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अवशेष कार्य, ग्रामीण सेतु निर्माण योजना, जीविका समूहों की प्रगति, पंचायत सरकार भवन, भूमि विवाद के निपटारे को लेकर बैठक, राशन कार्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम और विधि व्यवस्था की स्थिति शामिल है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पटना से बेतिया के कुमारबाग पहुंचेंगे। वहां वे नव स्थापित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करेंगे और उद्योग विभाग की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमियों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद रमना मैदान में वरीय अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM