IRCTC घोटाले में लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती, राबड़ी की याचिका पर दिल्ली HC ने CBI से मांगा जवाब

IRCTC घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। अपनी याचिका में राबड़ी देवी ने कथित IRCTC घोटाले मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को चुनौती दी है।

राबड़ी देवी

IRCTC घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। अपनी याचिका में राबड़ी देवी ने कथित IRCTC घोटाले मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए CBI से जवाब मांगा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित IRCTC घोटाले के मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले की कड़ी आलोचना की है। राबड़ी देवी का कहना है कि अदालत ने इस केस में बिना किसी ठोस सबूत के केवल अनुमानों के आधार पर आरोप तय किए हैं।

सीबीआई का आरोप है कि 2004 से 2014 के बीच, जब लालू रेल मंत्री थे, तो रेलवे के दो प्रतिष्ठित BNR होटल (पुरी और रांची में) को पहले IRCTC को ट्रांसफर किया गया और फिर पटना की सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दे दिया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि यह सब एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें टेंडर प्रक्रिया को तोड़-मरोड़कर निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया। सुजाता होटल्स की मालकिन सरला गुप्ता, जो लालू के करीबी सहयोगी और आरजेडी सांसद प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी हैं, इस साजिश में शामिल बताई गई हैं।

अक्टूबर 2025 में स्पेशल कोर्ट ने लालू, राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और 11 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी (IPC 420), आपराधिक साजिश (120B) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। इस मामले में अधिकतम सजा 10 साल तक की हो सकती है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM