भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संवर्धन के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध: नितिन नवीन

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अपने आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया

नितिन नवीन की तस्वीर

पटना: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अपने आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, माननीय उपमुख्यमंत्री, कई मंत्रीगण एवं सांसद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, परंपरा और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दही-चूड़ा भोज बिहार और पूर्वांचल की एक विशिष्ट परंपरा है, जो सादगी, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है। भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मकर संक्रांति का यह पर्व हमें परिश्रम, सकारात्मकता और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने का यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और नई दिशा का संकेत देता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

दही-चूड़ा भोज के दौरान सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिससे माहौल और अधिक उत्सवमय हो गया।

अंत में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा परिवार इसी प्रकार सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता रहेगा। मकर संक्रांति का यह आयोजन आपसी एकता, परंपरा और संस्कारों का सशक्त उदाहरण बना।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवगी, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी, माननीय उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा जी, माननीय मंत्री दिलीप जयसवाल, माननीय मंत्री श्रेयशी सिंह, माननीय सांसद श्री रविशंकर प्रसाद सिंह, माननीय सांसद नित्यानंद राय, माननीय सांसद उपेंद्र कुशवाहा जी, पूर्व विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद जी समेत कई विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM