'बिहार में एक-एक माफिया का हिसाब-किताब किया जाएगा', तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला

बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने शनिवार को बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बातें उनके मुंह से अच्छी नहीं लगती है। एक-एक माफिया का हिसाब किताब बराबर किया जाएगा।

 'बिहार में एक-एक माफिया का हिसाब-किताब किया जाएगा', तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला

पटना। बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने शनिवार को बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बातें उनके मुंह से अच्छी नहीं लगती है। जनता वह दौर नहीं भूली है जब उनकी सरकारों में गुंड़ों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था।  

पटना में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था। तेजस्वी यादव अपराधियों में जाति ढूंढ रहे हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। सम्राट सरकार की पुलिस पर कोई अपराधी गोली चलाएगा तो उसे, उसी भाषा में जवाब मिलेगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि अपराधी यो तो अपराध छोड़ें नहीं तो बिहार छोड़ दें अन्यथा कार्रवाई जरूर होगी। एक-एक माफिया का हिसाब किताब बराबर किया जाएगा। कानून का राज स्थापित होकर रहेगा।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के द्वारा केंद्र सरकार की आलोचना करने पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें भारत की सामाजिक एकता का मतलब भी पता है? उन्हें भारत की संस्कृति और सामाजिक एकता के बारे में क्या पता होगा? उन्हें अब आराम करना चाहिए। अगर उनका सपना अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने का है, तो यह कभी पूरा नहीं होने वाला। राहुल गांधी वर्तमान में विपक्ष के नेता हैं, अगले चुनाव में वे नेता विपक्ष की भूमिका में भी नहीं रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह लोग सनानत संस्कृति के विरोधी हैं। भारत की एकता व अखंडता बरकरार है और किसी भी कीमत पर कायम रहेगी, सोनिया गांधी को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी की पार्टी एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर भाजपा नेता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन पर हमला कौन करेगा? वे खुद हमलावरों के साथ घूमते थे और भाजपा नेताओं पर हमले करवाते थे। अब इस पर रोने-धोने का कोई मतलब नहीं है। यह लोग सत्ता में किस तरह से अराजकता लाए थे, किसी से छिपा नहीं है। बंगाल की जनता ने यह सब अपनी आंखों से देखा है।

राहुल गांधी के आवास पर दीपावली मिलन समारोह को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि वे दीपावली पर मिलन क्या करेंगे? रामलीला मैदान में उनकी रैली फ्लॉप हो गई। सांत्वाना देने लोग जा रहे हैं, राहुल गांधी बैचेन आत्मा है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। जनता हर जगह रिजेक्ट कर रही है, वोट चोरी का जो कैसेट वे बजा रहे थे, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ उसका जवाब है। अब राहुल गांधी को चिंता इस बात की है कि कांग्रेस को यूपी में सपा के मुखिया कितना सीट देंगे, इसीलिए दीपावली मिलन कर रहे हैं।

वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को आयोग की ओर से एक और मौका दिए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग समय-समय पर पूरी व्यवस्था का आकलन करती है, समीक्षा करती है और जहां भी कमी महसूस होती है, कमी को ठीक करती है। चुनाव आयोग की प्रथामिकता है कि भारतीय नागरिक वोटर बनें, वोट का अधिकार रखे और आयोग इसी के तहत काम करती है।

कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि यह लोग देशविरोधी ताकतों से मिले हुए हैं। इनका पहला बार प्रदर्शन हुआ तो सरकार ने उनकी बातों को माना और कार्रवाई की। अब जनता भी जान चुकी है कि यह कॉकरोच सिर्फ उपद्रव फैलाते हैं, इनका राजनीतिक एजेंडा कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार को अस्थिर करना है।

सोर्स-आईएएनएस



Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM