बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी

पटना की हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। जन सुराज से प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं और जीत का दावा कर रहे हैं।

बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी

पटना की हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनावी मुकाबला केवल उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि बयानबाजी और राजनीतिक रणनीति के स्तर पर भी बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। सबसे बड़ी चर्चा भारतीय जनता पार्टी यानि बीजेपी द्वारा नामांकन के बाद अपने उम्मीदवार को बदलने को लेकर है। इस फैसले को विपक्षी दल लगातार मुद्दा बना रहे हैं। प्रशांत किशोर की नेत्री बबीता कुमारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का उम्मीदवार ही मैदान छोड़ गया।

दरअसल नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने उन्हें पिछले उम्मीदवार अभिषेक कुमार (बंटी) के नाम वापस लेने के बाद मैदान में उतारा है। इस फैसले को विपक्षी दल लगातार मुद्दा बना रहे हैं और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में जन सुराज की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बबीता कुमारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उम्मीदवार बदलना इस बात का संकेत है कि पार्टी अंदरूनी असमंजस में है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का उम्मीदवार ही मैदान छोड़ गया।

प्रशांत किशोर की नेत्री बबीता कुमारी ने कहा कि बांकीपुर का उपचुनाव पारंपरिक दलों की राजनीति से जनता के मोहभंग का प्रतीक बनता जा रहा है और मतदाता अब नए विकल्प की तलाश में हैं। जन सुराज नेत्री बबीता कुमारी ने भाजपा और राजद दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है और जन सुराज उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

प्रशांत किशोर के नामांकन में आई भीड़ को लेकर जन सुराज की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बबीता कुमारी ने कहा कि नामांकन में भीड़ सबने देखा, जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है। कोई टिकने नहीं वाला नहीं है। जनता साथ है और बिहार के लिए काम करना है। बांकीपुर की जनता नई राजनीति और बदलाव के पक्ष में मतदान करने को तैयार है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला अहम मुकाबला भी माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा, राजद और जन सुराज-तीनों दलों की प्रतिष्ठा इस चुनाव से जुड़ गई है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर विधानसभा में घूम-घूम कर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से बात कर जन सुराज पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। नेत्री बबीता कुमारी भी गली गली घूमकर प्रशांत किशोर के लिए वोट मांग रही है।  

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में छंटनी के बाद अब चुनावी मैदान में केवल 26 प्रत्याशी बचे हैं, जिनके भाग्य का फैसला बांकीपुर की जनता करेगी। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान चुनाव आयोग ने 13 कैंडिडेट का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है। बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता शामिल हैं। वहीं, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना के साथ ही उपचुनाव के अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही 4 अगस्त तक चुनाव की पूरी आधिकारिक प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM