'आनंद मोहन ने लालू-तेजस्वी को धोखा दिया, सरकार ने फंसाया?' सुनील सिंह बोले-आखिर उन्होंने समाज के लिए क्या किया है...

आनंद मोहन के दोबारा जेल जाने की चर्चा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर आनंद मोहन और बिहार सरकार जमकर निशाना साधा है।

'आनंद मोहन ने लालू-तेजस्वी को धोखा दिया, सरकार ने फंसाया?' सुनील सिंह बोले-आखिर उन्होंने समाज के लिए क्या किया है...

बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी और गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का फैसला रद्द कर दिया है। कोर्ट ने पूर्व सांसद को एक महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार में सियासत उफान पर है। आनंद मोहन के दोबारा जेल जाने की चर्चा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर आनंद मोहन और बिहार सरकार जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आनंद मोहन को पुराने राजनीतिक रिश्तों की याद दिलाते हुए कहा कि जिस तेजस्वी यादव और लालू यादव को उन्होंने धोखा दिया, आज उसी सरकार ने उन्हें भी धोखा दे दिया है। 

एमएलसी सुनील सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि आनंद मोहन को अब आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर उन्होंने अपने राजनीतिक फैसलों से क्या हासिल किया? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बुरे वक्त में साथ दिया, लेकिन आनंद मोहन ने धोखा दिया। अब सरकार ने भी उन्हें धोखा दिया है। समाज भी उनसे सवाल पूछेगा।

सुनील सिंह ने आनंद मोहन को पुराने दिन याद दिलाते हुए कहा कि जब उनका समय ठीक नहीं चल रहा था, तब राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव ने उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने आनंद मोहन के बेटे और उनकी पत्नी को टिकट देकर चुनाव लड़ाया और उन्हें जीत दिलाने में भी भूमिका निभाई। उस समय आरजेडी ने राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद आनंद मोहन के परिवार का साथ दिया था। लेकिन जब राजनीतिक समीकरण बदले और सत्ता का रास्ता खुला, तब आनंद मोहन ने आरजेडी से दूरी बना ली और दूसरे राजनीतिक खेमे के साथ चले गए।

सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि आनंद मोहन ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को धोखा दिया। अब वही राजनीतिक परिस्थितियां उनके सामने खड़ी हैं और जिस सरकार के साथ वह गए थे, उसी ने उन्हें मुश्किल में छोड़ दिया है।राजद एमएलसी ने कहा कि आनंद मोहन को इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। राजनीति में वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता और मुश्किल समय में कौन साथ खड़ा होता है, इसे याद रखना चाहिए।

सुनील सिंह ने बिहार सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का काम ही यही है। जब किसी व्यक्ति की जरूरत होती है, तो अपने फायदे के लिए उसे बाहर निकाल दिया जाता है और जब जरूरत खत्म हो जाती है, तो उसे वापस अंदर भेजने की स्थिति पैदा हो जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आनंद मोहन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश है और न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।  

वहीं आनंद मोहन की ओर से समाज की बड़ी बैठक बुलाए जाने को लेकर सुनील सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने समाज की बैठक बुलाने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उन्होंने इसके साथ ही एक सवाल भी खड़ा कर दिया। सुनील सिंह ने कहा कि जब आनंद मोहन किसी राजनीतिक दल को छोड़ते हैं या किसी दूसरे दल में शामिल होते हैं, तब क्या वह अपने समाज से पूछते हैं? राजनीतिक फैसले लेते समय समाज की राय नहीं ली जाती, लेकिन जब परेशानी आती है तो समाज की बैठक बुला ली जाती है। उन्होंने कहा कि अब समाज भी उनसे सवाल पूछेगा कि आखिर उन्होंने समाज के लिए क्या किया है? केवल समाज के नाम पर बैठक बुलाने से काम नहीं चलेगा। 

Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM