आनंद मोहन की यात्रा पर नीरज कुमार का बड़ा बयान, सत्र से पहले शिक्षकों के सातवें वेतन आयोग पर किया ऐलान

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बीच जदयू ने विपक्ष को निशाने पर लिया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि सरकार जनहित से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

आनंद मोहन की यात्रा पर नीरज कुमार का बड़ा बयान, सत्र से पहले  शिक्षकों के सातवें वेतन आयोग पर किया ऐलान

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। पांच दिनों तक चलने वाला यह सत्र भले ही अवधि के लिहाज से छोटा हो, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इसके मायने काफी बड़े हैं। विपक्ष के लिए यह सरकार की घेराबंदी करने और चुनावी वादों की कसौटी पर सत्ता को परखने का मौका होगा। इस बीच जदयू ने विपक्ष को निशाने पर लिया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि सरकार जनहित से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा।  

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए नीरज कुमार ने पूछा-विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है और सरकार भी हर सवाल का जवाब देगी। लेकिन सवाल उठाने वालों को भी सदन में मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले यह बताएं कि तेजस्वी दिल्ली से लौटे हैं या नहीं और क्या वह विधानसभा सत्र में शामिल होंगे?

पूर्व सांसद आनंद मोहन की प्रस्तावित बिहार यात्रा को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि किसी को भी यात्रा करने का अधिकार है। आनंद मोहन भी यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय है और इस पर सवाल उठाना उचित नहीं है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा करना आनंद मोहन का अधिकार है, लेकिन न्यायालय के फैसले का सम्मान होना चाहिए।

शिक्षकों की ओर से सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग पर नीरज कुमार ने कहा कि इस संबंध में वे सरकार से अनुरोध करेंगे। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार को लेना है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि उन्हें नौकरी देने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। 

Trending News

रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर
Nov 29, 2026, 6:53:00 PM
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर  कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
'मोदी जी महिला के पीछे छिपकर वार कर रहे हैं' परिसीमन को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Nov 29, 2026, 6:33:00 PM
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Nov 29, 2026, 6:22:00 PM
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद
Nov 29, 2026, 5:59:00 PM
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिट इंडिया अभियान: 215वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Nov 29, 2026, 5:39:00 PM
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
क्रिकेट का रोमांच शुरू, स्टील चैंपियंस ट्रॉफी में 33 टीमें दिखाएंगी दमखम, 462 कर्मचारी बनेंगे खिलाड़ी
Nov 29, 2026, 5:16:00 PM
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2351 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, छह वाहन भी कब्जे में
Nov 29, 2026, 4:55:00 PM
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
कार्यकर्ता सेवा दूत बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएं, बोले सीएम सम्राट
Nov 29, 2026, 3:40:00 PM
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
'उन्हें यह बगावत मंजूर है' RLM के तीन विधायकों की बगावत की अटकलों पर विधायक आलोक सिंह का बड़ा बयान
Nov 29, 2026, 3:11:00 PM
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया  PM मोदी का आभार
'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की वैश्विक उपलब्धि का किया जिक्र, CM सम्राट ने जताया PM मोदी का आभार
Nov 29, 2026, 2:49:00 PM