'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 'नीतीश सेतु' (कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 'नीतीश सेतु' (कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के बिहार दौरे को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के लिए हजारों करोड़ की सौगात देने वाले हैं। उनका आगमन विकसित बिहार बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हम लोग तैयार हैं

बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हम लोग तैयार हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम का पहली बार बिहार आगमन हो रहा है, इसलिए उनके आगमन को लेकर जोश और बढ़ गया है। प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं तो वे राज्य के लोगों को बड़ी-बड़ी सौगातें देते हैं। इस बार वे 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कई विभागीय योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनका बार-बार बिहार आना वरदान है।

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- बिहार के बहुत ही उपयोगी पुल का पूर्व मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप निर्माण हो चुका है

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार के बहुत ही उपयोगी पुल का पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के अनुरूप निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार के नाम से ही पुल का नाम रखा है। प्रधानमंत्री मोदी इस पुल का उद्घाटन करेंगे। हम सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। पीएम के बिहार आगमन पर बहुत ही उत्साह का माहौल है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में कई योजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं।

बिहार में गंगा नदी पर बना एक और भव्य पुल राज्य की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए तैयार है

बता दें कि बिहार में गंगा नदी पर बना एक और भव्य पुल राज्य की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए तैयार है। कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बना छह लेन का 'नीतीश सेतु' तैयार हो गया है। करीब 5,571 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल को 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होने के साथ ही राजधानी पटना पर यातायात का दबाव कम होने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
Nov 20, 2026, 2:00:00 PM
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
Nov 20, 2026, 1:30:00 PM
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
Nov 20, 2026, 1:13:00 PM
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
Nov 20, 2026, 1:00:00 PM
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
Nov 20, 2026, 12:53:00 PM
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
Nov 20, 2026, 12:45:00 PM
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
Nov 20, 2026, 12:38:00 PM