राज्यसभा चुनाव: 12 बजे तक 50 से ज्यादा विधायकों ने डाले वोट

राज्यसभा चुनाव: 12 बजे तक 50 से ज्यादा विधायकों ने डाले वोट

झारखंड विधानसभा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। दोपहर 12 बजे तक 50 से अधिक विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान विधानसभा के कक्ष संख्या 42 में हो रहा है। शुरुआती चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अधिकांश विधायक मतदान करने के बाद विधानसभा से रवाना हो गए, जबकि इंडिया गठबंधन के कई विधायक अभी भी मतदान प्रक्रिया में शामिल होने बाकी थे।

इस चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं और यदि सभी विधायक मतदान करते हैं तो किसी उम्मीदवार को पहली वरीयता के आधार पर निर्वाचित होने के लिए कम से कम 28 मतों की आवश्यकता होगी।

मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। शुरुआती रुझान और परिणाम शाम 7 बजे के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अंतिम तस्वीर रात तक स्पष्ट हो सकती है। चुनावी प्रक्रिया के बीच दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधन अपनी-अपनी जीत का भरोसा जता रहे हैं।

मतदान के बाद एनडीए नेताओं ने दावा किया कि उनके समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजयी होंगे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार; प्रणव झा और बैजनाथ राम जीत दर्ज करेंगे। मतदान से पहले कांग्रेस और एनडीए के विधायक अलग-अलग बसों में विधानसभा पहुंचे थे।

राज्यसभा की जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें एक सीट झामुमो के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जबकि दूसरी सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हुई।

संख्या बल की बात करें तो महागठबंधन के पास विधानसभा में 56 विधायकों का समर्थन है, जबकि एनडीए के खाते में 24 विधायक हैं। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया कि एनडीए आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल रहेगा। दूसरी ओर महागठबंधन पहले ही 61 विधायकों के समर्थन का दावा कर चुका है। ऐसे में मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों सीटों पर जीत किसके खाते में जाती है।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM