पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मिली जान से मा*रने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मिली जान से मा*रने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें राज्यपाल को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

लोकभवन से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, यह ई-मेल गुरुवार देर रात प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही लोकभवन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत सख्त कर दिया गया। राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

राज्यपाल के स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (एसडीओ) ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दे दी गई है। इसके साथ ही हालात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की आधी रात में एक आपात बैठक भी बुलाई गई, जिसमें सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर उन्हें और मजबूत करने का फैसला लिया गया।

लोकभवन में फिलहाल सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात कर दी गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं ताकि इसके स्रोत और भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। वर्तमान में राज्यपाल को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके तहत करीब 60 से 70 केंद्रीय सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM