पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार, CM शुभेंदु अधिकारी को सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार, CM शुभेंदु अधिकारी को सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई।  बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।  शपथ में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।  

सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है।  सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी जी को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति, सुशासन और समग्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी  जी के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचेगा।

वहीं पीएम मोदी ने भी पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह से तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई। उन्होंने एक ऐसे नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जो लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी उम्मीदों को करीब से समझते हैं। उनके आगे के कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने।

बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया। भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM