'ममता की राजनीति का सूर्यास्त तय' बंगाल की ऐतिहासिक जीत को BJP नेताओं ने बताया देश के लिए बड़ा दिन

बीजेपी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC सरकार को 15 साल के बाद उखाड़ फेंका है। बंगाल की इस बड़ी जीत पर बीजेपी के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी और इसे देश के लिए बड़ा दिन बताया है।

 'ममता की राजनीति का सूर्यास्त तय' बंगाल की ऐतिहासिक जीत को BJP नेताओं ने बताया देश के लिए बड़ा दिन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 04, 2026, 6:24:00 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में जबरदस्त भगवा लहर देखने को मिल रही है। पहली बार पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की जा रही है। बीजेपी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC सरकार को 15 साल के बाद उखाड़ फेंका है। इस ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी में जबरदस्त ख़ुशी की लहर है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पीएम के स्वागत को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। पूरे परिसर को सजाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं में खास उत्साह दिख रहा है। वहीं बिहार में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा 173 और टीएमसी 75 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 30 सीट जीत गई है, 9 सीट टीएमसी के खाते में आई है। बंगाल की इस बड़ी जीत पर बीजेपी के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी और  इसे देश के लिए बड़ा दिन बताया है। 

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने चुनावी रुझानों पर कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उद्देश्यों को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A हटाने का जिक्र किया और कहा कि बंगाल को भी मुक्त किया गया है। दुबे ने दावा किया कि राज्य घुसपैठ की समस्या से जूझ रहा था और अब बदलाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल की जनता की है, जिन्होंने भरोसा जताया और नया राजनीतिक संदेश दिया। 

वहीं बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज बंगाल में कमल खिल गया है।  उन्होंने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, जिनकी हत्या तक हुई। सरावगी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने रोहिंग्या और घुसपैठियों को बढ़ावा दिया और उद्योगों को नजरअंदाज किया।  उन्होंने कहा कि कट मनी से जनता परेशान थी। लोगों ने अपने वोट का अधिकार इस्तेमाल कर टीएमसी को साफ कर दिया। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ा दिन बताया। 

BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के नतीजों पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जनता का साहसी फैसला है। उन्होंने बताया कि जब भी वह बंगाल गईं, लोगों में बदलाव की चाह साफ दिखी।  रैलियों और जनसभाओं में लोगों का उत्साह नजर आया।  उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा BJP के साथ था।  कई लोग परिवर्तन चाहते थे और अब बहुमत में वह दिख रहा है।  उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। 

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की सियासत पर कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति का सूर्यास्त हो चुका है।  उन्होंने दावा किया कि कुछ ही दिनों में टीएमसी के कार्यकर्ता BJP में शामिल होना शुरू कर देंगे। विजयवर्गीय ने इसे बड़ा राजनीतिक बदलाव बताया और कहा कि राज्य में सत्ता का संतुलन तेजी से बदल रहा है। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM