विजय बने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री, राहुल गांधी भी रहे मौजूद, शपथ लेते ही लिए तीन फैसले

मिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष और एक्टर से नेता सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

विजय बने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री, राहुल गांधी भी रहे मौजूद, शपथ लेते ही लिए तीन फैसले

मिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष और एक्टर से नेता सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है।

विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी शपथ ली, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।  पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई।

वहीं मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने मंच पर ही तीन आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इन आदेशों में हर घर को 200 यूनिट बिजली फ़्री करना, नशे की समस्या से निपटने के लिए हर ज़िले में विशेष बल बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाना शामिल है।

टीवीके पार्टी को कांग्रेस के पाँच विधायकों और सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके के साथ आईयूएमएल के दो-दो विधायकों का समर्थन मिला है। ये सभी दल डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) का हिस्सा बनकर चुनाव लड़े थे। बता दें कि टीवीके फ़रवरी 2024 में बनी थी। यानी दो साल से कुछ ही अधिक पुरानी पार्टी है। उसने अपने पहले ही चुनाव में शानदार राजनीतिक बदलाव दिखाते हुए तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें जीत लीं।

विजय कैबिनेट में किसे मिला कौन सा मंत्रालय

CM विजय – होम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट

अधव अर्जुन – स्पोर्ट्स और एक्साइज डिपार्टमेंट

सेनगोट्टैयन – पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD)

वेंकटरमन – स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट

एन. आनंद – म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन

निर्मल कुमार – इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट

राजमोहन – आदि द्रविड़ वेलफेयर डिपार्टमेंट

अरुण राज – कमर्शियल टैक्स और रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM