जल्द ही पटना-नई दिल्ली ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली Sleeper Vande Bharat, बीजेपी ने शेयर दिया वीडियो

बिहार के लिए एक बड़ी और खुशखबरी आने वाली है। जल्द ही देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन पटना से नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी। इस ट्रेन का लोग कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। अब सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

वंदे भारत

बिहार के लिए एक बड़ी और खुशखबरी आने वाली है। जल्द ही देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन पटना से नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी। इस ट्रेन का लोग कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। अब सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में ट्रेन के अंदर की झलक दिखाई गई है। पार्टी ने लिखा है कि अब ट्रेन का सफर और भी आरामदायक, तेज और प्रीमियम होने वाला है।

यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन आधुनिक तकनीक से बनी है। इसमें यात्रियों को बहुत आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जो इसे देश की सबसे तेज ट्रेनों में शामिल करती है।

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 11 कोच एसी थ्री टियर के होंगे, 4 कोच एसी टू टियर के होंगे और 1 कोच एसी फर्स्ट क्लास का होगा। इस ट्रेन में एक बार में करीब 827 यात्री सफर कर सकेंगे। किराए की बात करें तो इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर या उसके आसपास हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलाई जा सकती है। यह ट्रेन पटना से शाम के समय रवाना होगी और अगले दिन नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन में वाई-फाई, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और आरामदायक बर्थ की सुविधा होगी।

सुरक्षा के लिए ट्रेन के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भारतीय रेलवे में यह पहली स्लीपर ट्रेन होगी जो पूरी तरह से हाईटेक सिस्टम से लैस होगी। कुल मिलाकर, यह ट्रेन बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा को आसान, तेज और आरामदायक बना देगी।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM