TVK चीफ विजय कल सुबह लेंगे CM पद की शपथ, राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीवीके (TVK) प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

TVK चीफ विजय कल सुबह लेंगे CM पद की शपथ, राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीवीके (TVK) प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। लोक भवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इसके बाद वे गिंडी स्थित राजभवन में भी राज्यपाल से मिले और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दरअसल 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। विजय के दो सीटों पर जीतने के कारण एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी के पास संख्या 107 रह जाती है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए TVK को कम से कम 11 और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। सरकार बनाने के लिए टीवीके पीएमके, वामपंथी दलों और वीसीके जैसे छोटे दलों से समर्थन मांग सकती है। कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

हालिया विधानसभा चुनावों में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कल सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच शपथग्रहण हो सकता है। कल का दिन तमिलनाडु की राजनीति के लिए खास दिन होगा, जब विजय नेहरू स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे। जिस स्टेडियम में विजय शपथ लेंगे, उसकी  क्षमता 5000 सीटों की है। शपथ ग्रहण के लिए सुबह 10 बजे से पहले विजय स्टेडियम पहुंच जाएंगे। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच, राज्यपाल द्वारा निर्धारित समय पर, वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि यह नया गठबंधन 2029 के लोकसभा चुनाव तक जारी रह सकता है। तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं ने चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय में विजय से मुलाकात की और सरकार गठन में उनकी पार्टी को समर्थन देने का अपना औपचारिक निर्णय व्यक्त किया। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) ने पूर्ण समर्थन की पुष्टि की, जो राज्य में गठबंधन सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा।

बता दें कि टीवीके चीफ विजय ने दिसंबर 2025 में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर पूरी तरह खुद को राजनीति में झोंक दिया था। इसका नतीजा ये रहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की TVK सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी। विजय ने खुद दोनों सीटों तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर से जीत हासिल की है।  चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद विजय मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। विधायकों ने सर्वसम्मति से विजय को टीवीके विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद विजय कड़ी पुलिस सुरक्षा में अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM