बंगाल के नए CM होंगे शुभेंदु अधिकारी, एक्टर विजय का तमिलनाडु CM बनना तय

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

 बंगाल के नए CM होंगे शुभेंदु अधिकारी, एक्टर विजय का तमिलनाडु CM बनना तय

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल  के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुनने का फैसला लिया गया। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक शामिल हुए। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस के बाद 3 छोटी पार्टियां, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), CPI और CPI(M) भी समर्थन देने को राजी हैं। इस बीच TVK चीफ विजय आज लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात करेंगे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुनने का फैसला लिया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर मौजूद विधायकों ने सहमति जताई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। नए विधायकों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इतने बड़े विधायक दल को देखकर मन, आत्मा और पूरे शरीर में खुशी की लहर महसूस होती है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर बंगाल की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद किया और कहा कि यह जिम्मेदारी अब और भी बड़ी हो गई है। 

वहीं तमिलनाडु में काफी उठापटक के बाद एक्टर विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस के बाद 3 छोटी पार्टियां, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), CPI और CPI(M) भी समर्थन देने को राजी हैं। इस बीच TVK चीफ विजय ने आज लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले 6 और 7 मई को भी वे राज्यपाल से मिले थे। लेकिन दोनों बार उन्होंने विजय को यह कहकर लौटा दिया था कि सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन लेकर आएं।

अब तक ये कयास लगाये जा रहे थे कि विजय को रोकने के लिए सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियां DMK और AIADMK एक साथ आ सकती हैं, पर अब उन्हें बहुमत का जादूई आंकड़ा मिल चुका है। थलपति विजय को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), CPM और VCK ने समर्थन दिया है। विजय की टीवीके के पास 108 सीटें हैं. हालांकि इसमें विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन से ये आंकड़ा 113 हो जाता है। वहीं CPI, CPM और VCK के कुल 6 विधायकों को भी जोड़ दें तो ये गठबंदन 118 के आंकड़े तक पहुंच जाता है। इस तरह से विजय के सीएम बनने का रास्ता भी साफ हो गया। इससे पहले अभिनेता से नेता बने एक्टर विजय ने दो बार राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था। राज्यपाल का कहना था कि वो पहले 118 विधायकों के समर्थन का हस्ताक्षर लेकर वापस आएं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM