पारादीप में दिल दहला देने वाली वारदात, दु*ष्कर्म के बाद युवती को चौथी मंजिल से फेंका

पारादीप में दिल दहला देने वाली वारदात, दु*ष्कर्म के बाद युवती को चौथी मंजिल से फेंका

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप इलाके से सामने आई युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसे चार मंजिला इमारत की छत से धक्का देकर मार दिया गया। घटना तारिणी गडा क्षेत्र की है, जहां 23 फरवरी की सुबह युवती का शव मिला था।

जगतसिंहपुर के एसपी अंकित वर्मा ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अभयचंदपुर थाना क्षेत्र के ढिंकिया निवासी 31 वर्षीय सोमनाथ ओझा और झारखंड के 24 वर्षीय शुभम कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 23 फरवरी को हिरासत में लेने के बाद 27 फरवरी को दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका और सोमनाथ ओझा के बीच लंबे समय से संबंध थे। 22 फरवरी को युवती घर से यह कहकर निकली थी कि वह सरला मंदिर जा रही है, लेकिन वह सोमनाथ से मिलने पहुंची। उसने उससे विवाह को लेकर बात की, जिस पर आरोपी ने टालने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि इसके बाद सोमनाथ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे रहमा बाजार में छोड़ दिया।

आरोप है कि वहां शुभम कुमार सिंह ने युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर पारादीप ले गया। जांच में यह भी सामने आया है कि पारादीप में रात के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और बाद में चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Trending News

नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
Aug 31, 2026, 5:34:00 PM
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
Aug 31, 2026, 5:23:00 PM
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM