पाकिस्तान में चोरी हो रहे गटर के ढक्कन! सरकार ने लागू किया सख्त कानून

पाकिस्तान में चोरी हो रहे गटर के ढक्कन! सरकार ने लागू किया सख्त कानून

पड़ोसी देश पाकिस्तान में गटर के ढक्कन चोरी करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। अब गटर ढक्कन चोरी करने, बेचने या खरीदने पर दोषियों को 10 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।

सरकार ने इस अपराध को गंभीर श्रेणी में रखते हुए इसके खिलाफ नया कानून पेश किया है, जिसमें सजा और आर्थिक दंड दोनों का प्रावधान किया गया है। 

पंजाब प्रांत में लंबे समय से गटर ढक्कन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर लोहे के ढक्कन निकालकर उन्हें कबाड़ (स्क्रैप) के रूप में बेच देते हैं। इसके चलते कई सड़कों पर मैनहोल खुले रह जाते हैं, जिससे आम लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है।

खुले मैनहोल से बढ़ीं दुर्घटनाएं

खुले गटरों के कारण राहगीरों, खासकर बच्चों और महिलाओं के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कई मामलों में गंभीर चोटें आईं, जबकि कुछ हादसे जानलेवा भी साबित हुए।

लाहौर के भाटी गेट इलाके में खुले मैनहोल में महिलाओं और बच्चों के गिरने की दुखद घटनाओं के बाद इस मुद्दे पर प्रशासन की चिंता और बढ़ गई, जिसके बाद सरकार ने सख्त नियम लागू करने की दिशा में कदम तेज कर दिए। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के कई शहरों में अब तक हजारों गटर ढक्कन चोरी हो चुके हैं। इससे न सिर्फ सड़क सुरक्षा प्रभावित हुई है, बल्कि शहरी बुनियादी ढांचा भी खतरे में पड़ गया है।

1 से 10 साल तक जेल की सजा

नई व्यवस्था के तहत ढक्कन चोरी से जुड़े अपराध को गंभीर अपराध घोषित किया गया है। कानून के अनुसार दोषियों को 1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की जेल की सजा दी जा सकती है। इसके अलावा 30 लाख से 50 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इन सख्त प्रावधानों का उद्देश्य चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM