रिलायंस RCPL ने ऑस्ट्रेलियाई हेल्थ ड्रिंक कंपनी में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी, Nexba और PACE को भारत लाने की तैयारी

रिलायंस RCPL ने ऑस्ट्रेलियाई हेल्थ ड्रिंक कंपनी में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी, Nexba और PACE को भारत लाने की तैयारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी शाखा रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया की चर्चित ‘बेटर-फॉर-यू’ बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी अधिग्रहित कर ली है। इस निवेश के साथ RCPL ने ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता बाजार में कदम रखते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार को और तेज कर दिया है।

कंपनी के मुताबिक, इस रणनीतिक साझेदारी के तहत गुडनेस ग्रुप के लोकप्रिय ब्रांड नेक्सबा (Nexba) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ सह-निर्मित हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड PACE को भारत समेत कई नए बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। RCPL का मानना है कि इससे उसके हेल्थ-बेस्ड पेय उत्पादों की श्रृंखला को मजबूती मिलेगी।

RCPL के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा कि यह समझौता RCPL को भारत से निकलकर एक वैश्विक एफएमसीजी कंपनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि Nexba और PACE जैसे स्वास्थ्य-केंद्रित ब्रांड कंपनी के पोर्टफोलियो को विस्तार देंगे। साथ ही RCPL अपनी सप्लाई चेन और मजबूत वितरण नेटवर्क के जरिए इन ब्रांडों को भारत और अन्य देशों में व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का उद्देश्य वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद उपभोक्ताओं तक किफायती दामों में पहुंचाना है।

RCPL पहले से ही यूएई, कतर, ओमान, बहरीन, नेपाल और श्रीलंका जैसे बाजारों में सक्रिय है। कंपनी के मौजूदा उत्पादों में रसकिक और सन क्रश जूस, जीरो-शुगर कार्बोनेटेड ड्रिंक और हर्बल-नेचुरल ब्रांड ‘शून्य’ शामिल हैं।

वहीं गुडनेस ग्रुप के संस्थापक ट्रॉय डगलस ने इस साझेदारी को कंपनी के लिए बड़े अवसर के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि RCPL तेजी से बढ़ती अग्रणी एफएमसीजी कंपनी है और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के अगले चरण में यह एक मजबूत सहयोगी साबित होगी। डगलस ने बताया कि अगले पांच वर्षों में गुडनेस ग्रुप का लक्ष्य 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंच बनाना है और यह गठजोड़ ‘बेहतर-स्वास्थ्य’ श्रेणी में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने में सहायक होगा।

सिडनी मुख्यालय वाली गुडनेस ग्रुप ग्लोबल वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया समेत 21 से अधिक देशों में हेल्थ-फोकस्ड पेय विकल्प उपलब्ध कराती है। कंपनी के प्रमुख उत्पादों में Nexba गट-हेल्थ ड्रिंक, BISON प्रोटीन बेवरेज, GOOD BREKKIE लिक्विड ब्रेकफास्ट और PACE हाइड्रेशन ड्रिंक शामिल हैं।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM