रेलवे का बड़ा फैसला, आधार लिंक न होने पर रिजर्व टिकट बुकिंग पर रोक

रेलवे का बड़ा फैसला, आधार लिंक न होने पर रिजर्व टिकट बुकिंग पर रोक

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए आधार से लिंक न होने वाले आईआरसीटीसी खातों पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया है। 5 जनवरी से ऐसे यूजर्स, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार कार्ड से सत्यापित नहीं है, वे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल रिजर्व टिकटों की ओपनिंग डे बुकिंग पर लागू होगी। उल्लेखनीय है कि रिजर्व श्रेणी के टिकट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 60 दिन पहले बुकिंग के लिए उपलब्ध होते हैं।

इस नई नीति को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। पहले चरण की शुरुआत 29 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब बिना आधार लिंक खातों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद रखी गई। दूसरे चरण में, जो 5 जनवरी से प्रभावी है, यह समयावधि बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दी गई है। वहीं, तीसरे और अंतिम चरण में 12 जनवरी से ऐसे अकाउंट पूरे दिन यानी सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले का मकसद टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता देना है। इससे फर्जी और दलालों द्वारा संचालित अकाउंट्स पर लगाम लगेगी और बुकिंग के पहले दिन आम यात्रियों के लिए टिकट हासिल करना अपेक्षाकृत आसान हो सकेगा।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM