फर्जी आईडी टिकट बुकिंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रेलवे ने 3 करोड़ से ज्यादा खाते किये बंद

फर्जी आईडी टिकट बुकिंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रेलवे ने 3 करोड़ से ज्यादा खाते किये बंद

रेल टिकटों की कालाबाज़ारी और फर्जी बुकिंग पर लगाम कसने के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों नकली यूजर आईडी को निष्क्रिय कर दिया है। इस सख्ती का सीधा असर आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर दिख रहा है, जहां नई यूजर आईडी बनाने की रफ्तार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, फर्जी पहचान के जरिए टिकट बुकिंग रोकने के लिए लागू की गई नई और सख्त पहचान सत्यापन प्रणाली से सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। अब आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रतिदिन औसतन करीब 5 हजार नई यूजर आईडी ही बन रही हैं, जबकि सुधार लागू होने से पहले यह संख्या रोजाना लगभग एक लाख तक पहुंच जाती थी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद कुल 3.03 करोड़ फर्जी खातों को पूरी तरह निष्क्रिय किया जा चुका है। इसके साथ ही करीब 2.7 करोड़ अन्य यूजर आईडी को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर या तो अस्थायी रूप से बंद किया गया है या आगे की कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टिकट बुकिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि हर यात्री केवल वास्तविक और प्रमाणिक यूजर आईडी के माध्यम से आसानी से टिकट आरक्षित कर सके। रेलवे का मानना है कि इन कदमों से आम यात्रियों को टिकट उपलब्धता में राहत मिलेगी और सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM