77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में झलकी उत्तर-पूर्व की सांस्कृतिक पहचान

77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में झलकी उत्तर-पूर्व की सांस्कृतिक पहचान

देश 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने जा रहा है। राजधानी नई दिल्ली में इस अवसर पर पारंपरिक परेड सहित कई विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन्हीं आयोजनों में एक प्रमुख समारोह राष्ट्रपति भवन में होने वाला ‘एट होम’ रिसेप्शन है, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से विशिष्ट अतिथियों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

अष्टलक्ष्मी राज्यों की कला को मिला सम्मान
इस वर्ष ‘एट होम’ समारोह का निमंत्रण पत्र उत्तर-पूर्व भारत के आठ राज्यों—जिन्हें अष्टलक्ष्मी कहा जाता है—की पारंपरिक कला और शिल्प को समर्पित है। राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट के मुताबिक, इस निमंत्रण की परिकल्पना उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पारंपरिक तकनीकों और स्थानीय संसाधनों के मेल से की गई है, जो वहां की जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि समारोह के बाद भी यह एक सजावटी कलाकृति के रूप में उपयोग किया जा सके।

बांस और हस्तकला से सजा विशेष निमंत्रण
निमंत्रण पत्र का बॉक्स बांस से बुनी गई चटाई से बनाया गया है, जिसमें रंगे हुए सूती धागों और पतली बांस की पट्टियों का उपयोग किया गया है। यह बुनाई शैली खास तौर पर त्रिपुरा में प्रचलित है। इसके बाहरी कवर पर हस्तनिर्मित कागज का टैग लगाया गया है, साथ ही धुएं से उपचारित बांस की पट्टी से तैयार एक कलात्मक आकृति भी जोड़ी गई है, जो इसे गहरा भूरा रंग प्रदान करती है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM