प्रतीक की बेटियों को चाचा शिवपाल ने संभाला, अखिलेश यादव ने भतीजी को खिलाई चॉकलेट, दिल छू लेने वाला पल

प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहीं। चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। वहीं अखिलेश यादव भतीजी को दुलारते नजर आए।

प्रतीक की बेटियों को चाचा शिवपाल ने संभाला, अखिलेश यादव ने भतीजी को खिलाई चॉकलेट, दिल छू लेने वाला पल

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का गुरुवार को दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार की कई भावुक करने वाली तस्वीरें सामने आयी, जिसने सबका दिल जीत लिया। जैसे ही चिता को अग्नि दी गई, वहां मौजूद परिवार के सदस्य और करीबी भावुक हो उठे। अखिलेश यादव समेत सैफई परिवार के सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहीं। चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। वहीं अखिलेश यादव भतीजी को दुलारते नजर आए।   

प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहीं। बड़ी बेटी प्रथमा काफी देर तक अखिलेश यादव के साथ बैठी दिखाई दीं, जबकि छोटी बेटी  प्रतीक्षा भी वहीं थीं। परिवार के लोग लगातार दोनों बच्चियों को संभालती नजर आए। जब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी और तब प्रतीक यादव की छोटी बेटी प्रथमा ताऊ यानि चाचा अखिलेश यादव के बगल में बैठी हुई दिखाई दी। उस वक्त मासूम बिटियां के चेहरे पर उदासी झलक रही थी और शायद वह पूरी तरह से समझ भी नहीं पा रही थी कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

इस कठिन परिस्थितियों में अखिलेश यादव ने न सिर्फ अपने छोटे भाई की बच्चियों को संभाला, बल्कि अपने सहयोगी को बुलाकर चॉकलेट मंगवाई। बच्ची अपने ताऊ अखिलेश के बगल वाली कुर्सी में बैठी हुई है और चॉकलेट का रैपर खोलने की कोशिश कर रही, लेकिन जब अखिलेश ने प्रथमा को देखा तो उन्होंने खुद चॉकलेट का रैपर हटाया और दुलारते हुए प्रथमा को चॉकलेट थमा दी। इस भावुक तस्वीर ने सबका दिल जीत लिया और लोग कहने लगे अपने तो अपने होते हैं। 

बता दें कि अखिलेश यादव के छोटे भाई  प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया गया। सुबह 11: 30 बजे उनकी अंतिम यात्रा सपा दफ्तर से शुरू होकर बैकुंठधाम श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। भाभी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत तमाम परिवार के लोग इस दुख की घड़ी पर प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के साथ मौजूद थे। प्रतीक के पार्थिव शरीर को धर्मेंद्र यादव और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने कंधा दिया। प्रतीक यादव के अंतिम यात्रा में हुजूम उमड़ा हुआ था।प्रतीक की अंतिम यात्रा निकाली गई। हजारों समर्थक साथ-साथ चले और 'प्रतीक यादव अमर रहें' के नारे लगाए।

आपको बता दें कि प्रतीक यादव का बीते बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया था।  फिर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया था।  करीब 24 घंटे से अधिक वक्त के बाद प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया है।  इस दौरान बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर प्रतीक के चाहने वाले और समाजवादी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे। 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM