पुलिस की समर्पण नीति को मिली बड़ी सफलता, उत्तर बस्तर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस की समर्पण नीति को मिली बड़ी सफलता, उत्तर बस्तर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 21 सक्रिय माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। जंगलवार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों का स्वागत लाल कालीन पर बैठाकर किया गया। इस अवसर पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रति भेंट की।

आईजी सुंदरराज ने बताया कि इस माह पुलिस ने अपनी रणनीति बदलकर अब एनकाउंटर की बजाय समर्पण नीति को प्राथमिकता दी है। नक्सलियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जो मुख्यधारा में लौटना चाहेंगे उनका स्वागत किया जाएगा, अन्यथा सुरक्षा बल कड़ी कार्रवाई करेंगे।

समर्पण नीति का असर तेजी से दिख रहा है। इस माह ही 208 नक्सलियों ने 109 हथियारों के साथ जगदलपुर में सरेंडर किया था। इसके बाद कांकेर जिले की दो एरिया कमेटियों के 21 माओवादियों ने 18 हथियार पुलिस को सौंपे।

आईजी ने बताया कि एक समय माओवादियों की पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी में 45 सदस्य थे, लेकिन 2025 की शुरुआत में यह संख्या घटकर 18 रह गई। अब वर्ष के अंत तक दक्षिण बस्तर के जंगलों में केवल 6 से 7 शीर्ष नेता ही शेष रहेंगे।

साथ ही उन्होंने दक्षिण बस्तर में छिपे नक्सलियों से अपील की कि वे भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। चेतावनी भी दी कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो डीआरजी और सुरक्षा बल उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM