15 दिसंबर से त्रिदेशीय दौरे पर निकलेंगे पीएम मोदी, जॉर्डन से होगा दौरे का आग़ाज़

15 दिसंबर से त्रिदेशीय दौरे पर निकलेंगे पीएम मोदी, जॉर्डन से होगा दौरे का आग़ाज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर से तीन देशों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस दौरे की शुरुआत पश्चिम एशिया से होगी, जहां वे जॉर्डन के सम्राट हिज़ मैजेस्टी किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के विशेष आमंत्रण पर अम्मान पहुंचेंगे। यह यात्रा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

जॉर्डन प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके अलावा 16 दिसंबर को दोनों नेता जॉर्डन के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने बताया कि भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसंबर को अफ्रीकी देश इथियोपिया के लिए रवाना होंगे। वहां वे इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अपने विदेश दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को ओमान पहुंचेंगे। ओमान में उनकी मुलाकात देश के सुल्तान हिज़ मैजेस्टी सुल्तान हैथम बिन तारिक से प्रस्तावित है। यह प्रधानमंत्री मोदी का ओमान का दूसरा आधिकारिक दौरा होगा, जिससे भारत-ओमान संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM