जनगणना पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, लोगों से की ये खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों से जनगणना में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की। साथ ही पीएम ने जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताया।

 जनगणना पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, लोगों से की ये खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों से जनगणना में भाग लेने और इसे  सफल बनाने की अपील की। साथ ही पीएम ने जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताया। 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है।  

रविवार को प्रसारित 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना 2027 को लेकर विस्तार से बात की। साथ ही सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील की। जनगणना देश में जारी एक अत्यंत अहम अभियान है और प्रत्येक भारतीय को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा-जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी।  सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है। घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है. वे आपसे बात करके उसी में जानकारी दर्ज करेंगे। इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।  कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी।  आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा-जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपको एक विशेष आईडी मिलती है।  ये आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है। बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।  इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती। 

पीएम मोदी ने कहा कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी की ओर से घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग एक करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है। 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM