पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को उपहार स्वरूप त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, तो वहीं नेपाल के पीएम ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया।

पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट

नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को उपहार स्वरूप त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, तो वहीं नेपाल के पीएम ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया।

हैदराबाद हाउस में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बैठक का आयोजन किया गया। वार्ता से पहले दोनों नेताओं के बीच उपहारों के इस आदान-प्रदान ने दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को एक बार फिर उजागर कर दिया।

भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया। फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वह सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे। दोनों पक्ष दीर्घकालिक द्विपक्षीय लक्ष्यों और ठोस उद्देश्यों को तय करने के लिए "समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत" शीर्षक से एक 'संयुक्त विजन दस्तावेज' भी जारी कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों द्वारा कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करने और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने की उम्मीद है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत मुख्य रूप से व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास में आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी।

बैठक के बाद दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलने वाली यह ट्रेन 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं।

यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। जनकपुरधाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी। इससे भारत में भगवान राम की जन्मभूमि और नेपाल में माता सीता की जन्मभूमि के बीच सीधा रेल संपर्क बनेगा।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत
CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत
Nov 23, 2026, 2:15:00 PM
50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि, अखिलेश-पीके पर बरसी जेडीयू
50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि, अखिलेश-पीके पर बरसी जेडीयू
Nov 23, 2026, 2:09:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे तक ब्लास्ट फर्नेस की आपूर्ति प्रभावित
बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे तक ब्लास्ट फर्नेस की आपूर्ति प्रभावित
Nov 23, 2026, 2:00:00 PM
नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलेगा अभियान, उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी
नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलेगा अभियान, उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी
Nov 23, 2026, 1:48:00 PM
पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट
पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट
Nov 23, 2026, 1:35:00 PM
मनोज बाजपेयी की छोड़ी हुई चप्पलें अपने पास रख ली थीं, पंकज त्रिपाठी ने खोली यादों की संदूक
मनोज बाजपेयी की छोड़ी हुई चप्पलें अपने पास रख ली थीं, पंकज त्रिपाठी ने खोली यादों की संदूक
Nov 23, 2026, 1:14:00 PM
 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी, प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था
557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी, प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था
Nov 23, 2026, 12:59:00 PM
NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'
NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'
Nov 23, 2026, 12:58:00 PM
महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर धनबाद में श्रद्धांजलि, विद्यापति समिति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर धनबाद में श्रद्धांजलि, विद्यापति समिति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
Nov 23, 2026, 12:45:00 PM
संजय झा ने कहा- बिहार म्यूजियम से महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों ने बदली प्रदेश की पहचान
संजय झा ने कहा- बिहार म्यूजियम से महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों ने बदली प्रदेश की पहचान
Nov 23, 2026, 12:29:00 PM