CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का लोकार्पण किया।

CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस व्यवस्था के शुरू होने से अब आम नागरिकों को राजस्व न्यायालयों में होने वाली सुनवाई के लिए बार-बार कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे डिजिटल माध्यम से अपने मामलों की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। इससे राजस्व न्यायालयों की कार्यवाही अधिक सुगम, पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- आज RCMS के तहत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था के लोकार्पण कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था के लोकार्पण कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भी आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की सुनवाई होगी। राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था शुरू होने से आम लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी व राजस्व न्यायालय जाने से राहत मिलेगी। बिहार में राजस्व से जुड़े करोड़ों आवेदन एवं मामले लंबित रहते हैं। इस नई व्यवस्था के लागू होने से मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम होगा। यह पहल सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था से आम लोगों के समय और संसाधन दोनों की बचत होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था से आम लोगों के समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्हें सुनवाई के लिए दूर-दराज से राजस्व न्यायालयों तक आने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे विशेष रूप से गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें सुलभ तरीके से न्याय मिल सकेगा। इस प्रणाली के माध्यम से सुनवाई की पूरी रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन उपलब्ध रहेगा। इससे न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी तथा सुनवाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पारित आदेशों की स्क्रूटिनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आदेशों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बेहतर हो सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्चुअल सुनवाई की इस व्यवस्था की व्यापक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्चुअल सुनवाई की इस व्यवस्था की व्यापक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने आदेशों की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए एक विशेष सेल गठित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनवाई से संबंधित सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजने के साथ-साथ इसके लिए अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए कॉल सेंटर के माध्यम से भी संबंधित पक्षकारों को सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को सुनवाई की तिथि एवं समय की जानकारी मिलने में कठिनाई न हो। यह पहल डिजिटल बिहार के निर्माण और आधुनिक, जवाबदेह एवं पारदर्शी राजस्व व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली से संबंधित एक वीडियो फिल्म दिखाई गई, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने इससे संबंधित एक प्रस्तुतीकरण भी दिया

कार्यक्रम के दौरान राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली से संबंधित एक वीडियो फिल्म दिखाई गई। साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने इससे संबंधित एक प्रस्तुतीकरण भी दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अब वादों की ऑनलाइन सुनवाई के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से साक्ष्य एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पक्षकार अपने मामलों की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इससे सुनवाई एवं मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री जय सिंह ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

CM सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सचिव सीमा त्रिपाठी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पांडेय, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी एवं राजस्व न्यायालय से संबंधित पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

Trending News

कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, फेमस  यूट्यूबर जाएंगे जेल ?
कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, फेमस यूट्यूबर जाएंगे जेल ?
Nov 23, 2026, 2:25:00 PM
बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Nov 23, 2026, 2:23:00 PM
CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत
CM सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल माध्यम से मामलों की होगी सुनवाई, कोर्ट जाने से लोगों को मिलेगी राहत
Nov 23, 2026, 2:15:00 PM
50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि, अखिलेश-पीके पर बरसी जेडीयू
50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि, अखिलेश-पीके पर बरसी जेडीयू
Nov 23, 2026, 2:09:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे तक ब्लास्ट फर्नेस की आपूर्ति प्रभावित
बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे तक ब्लास्ट फर्नेस की आपूर्ति प्रभावित
Nov 23, 2026, 2:00:00 PM
नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलेगा अभियान, उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी
नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, शहरी क्षेत्रों में चलेगा अभियान, उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी
Nov 23, 2026, 1:48:00 PM
पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट
पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने प्रधानमंत्री को दिया ये खास गिफ्ट
Nov 23, 2026, 1:35:00 PM
मनोज बाजपेयी की छोड़ी हुई चप्पलें अपने पास रख ली थीं, पंकज त्रिपाठी ने खोली यादों की संदूक
मनोज बाजपेयी की छोड़ी हुई चप्पलें अपने पास रख ली थीं, पंकज त्रिपाठी ने खोली यादों की संदूक
Nov 23, 2026, 1:14:00 PM
 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी, प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था
557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी, प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था
Nov 23, 2026, 12:59:00 PM
NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'
NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'
Nov 23, 2026, 12:58:00 PM