NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'

पटना : बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ और सत्ता की भूख से प्रेरित बताया। वहीं, मंत्री रामकृपाल यादव ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्हें एजेंट करार दिया। इस दौरान मंत्री निशांत कुमार और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। 

संजय सरावगी ने UP में SP और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा- दोनों दलों के बीच गठबंधन केवल स्वार्थ और सत्ता हासिल करने की कोशिश है

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन केवल स्वार्थ और सत्ता हासिल करने की कोशिश है। वे कमेटियां बनाकर सिर्फ सीटों के बंटवारे पर मोलभाव कर रहे हैं। उनके पास उत्तर प्रदेश के विकास और युवाओं को रोजगार देने का कोई ठोस विजन नहीं है। जनता उनकी अवसरवादी राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का गणित चाहे जो भी हो, उत्तर प्रदेश में इस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा। जनता योगी सरकार के कामकाज से संतुष्ट है और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबी के खिलाफ उठाए गए कदमों की भी सराहना की

सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबी के खिलाफ उठाए गए कदमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक खाते, मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल जैसी सुविधाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। विश्व बैंक के आकलन में भी गरीबी कम करने की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित किया गया है। सरकार का उद्देश्य गरीबों को सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मंत्री निशांत कुमार ने कहा- 24 नवंबर को एनडीए सरकार के 21 साल पूरे हो जाएंगे

मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि 24 नवंबर को एनडीए सरकार के 21 साल पूरे हो जाएंगे। उनके पिता नीतीश कुमार ने हमेशा न्याय के साथ विकास और समावेशी विकास पर जोर दिया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और एनडीए के सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार ने जो विकास कार्य किए, उन्हें सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं और केंद्र सरकार का भी लगातार सहयोग मिल रहा है।

JDU को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी

जदयू को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कभी जदयू के सलाहकार हुआ करते थे और अब उन्हें पार्टी को लेकर बयान देने की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता और नेता नीतीश कुमार के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। नीतीश कुमार स्वस्थ हैं और पार्टी उनके मार्गदर्शन में काम कर रही है। रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर को एजेंट बताते हुए उन पर राजनीतिक मंशा से बयान देने का आरोप लगाया। वहीं, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने बेहतर काम किया है। सपा के शासनकाल में प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ जबकि योगी सरकार ने विकास को नई दिशा दी है।

संजय कुमार झा ने बिहार संग्रहालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया

इस बीच, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार संग्रहालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बिहार संग्रहालय को दुनिया के शीर्ष 100 संग्रहालयों में पहचान मिली है और इसे एशिया में पहला स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े संग्रहालय की परिकल्पना करना और उसे स्थापित करना बड़ी उपलब्धि है। किसी संग्रहालय का निर्माण करना एक बात है लेकिन उसका सफल संचालन और प्रबंधन करना अलग चुनौती है। आज बिहार संग्रहालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जिससे राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी, प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था
557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी, प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था
Nov 23, 2026, 12:59:00 PM
NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'
NDA नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा- '21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां'
Nov 23, 2026, 12:58:00 PM
महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर धनबाद में श्रद्धांजलि, विद्यापति समिति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर धनबाद में श्रद्धांजलि, विद्यापति समिति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
Nov 23, 2026, 12:45:00 PM
संजय झा ने कहा- बिहार म्यूजियम से महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों ने बदली प्रदेश की पहचान
संजय झा ने कहा- बिहार म्यूजियम से महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों ने बदली प्रदेश की पहचान
Nov 23, 2026, 12:29:00 PM
एशिया के सबसे प्रभावी नेताओं में पीएम मोदी दूसरे नंबर पर, टॉप पर कौन? लोवी इंस्टिट्यूट ने जारी की लिस्ट
एशिया के सबसे प्रभावी नेताओं में पीएम मोदी दूसरे नंबर पर, टॉप पर कौन? लोवी इंस्टिट्यूट ने जारी की लिस्ट
Nov 23, 2026, 12:27:00 PM
जमीन बचाने के लिए किसानों ने किया संघर्ष का ऐलान
जमीन बचाने के लिए किसानों ने किया संघर्ष का ऐलान
Nov 23, 2026, 12:10:00 PM
विदेश में भी महकने वाला भागलपुर का 'कतरनी' आज क्यों 200 एकड़ में सिमट कर रह गया धान ?
विदेश में भी महकने वाला भागलपुर का 'कतरनी' आज क्यों 200 एकड़ में सिमट कर रह गया धान ?
Nov 23, 2026, 12:00:00 PM
राजस्व न्यायालय का लोकार्पण, विधान परिषद के शपथ ग्रहण में भी होंगे शामिल, सीएम सम्राट चौधरी का बिजी शेड्यूल
राजस्व न्यायालय का लोकार्पण, विधान परिषद के शपथ ग्रहण में भी होंगे शामिल, सीएम सम्राट चौधरी का बिजी शेड्यूल
Nov 23, 2026, 11:54:00 AM
FSSAI द्वारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को असुरक्षित घोषित करने पर बिसलेरी की सफाई, कहा-थर्ड पार्टी टेस्ट में भी सैंपल पास
FSSAI द्वारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को असुरक्षित घोषित करने पर बिसलेरी की सफाई, कहा-थर्ड पार्टी टेस्ट में भी सैंपल पास
Nov 23, 2026, 11:31:00 AM
एस जयशंकर ने कहा- सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे नए क्षेत्रों तक पहुंची, भारत-नीदरलैंड साझेदारी तकनीक
एस जयशंकर ने कहा- सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे नए क्षेत्रों तक पहुंची, भारत-नीदरलैंड साझेदारी तकनीक
Nov 23, 2026, 11:30:00 AM