'रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!', PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, साथ डिनर, एक ही कार में गए घूमने

 'रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!', PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, साथ डिनर, एक ही कार में गए घूमने

प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं। जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने एक्स पोस्ट में लिखा-रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त।दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है।  मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा शुक्रिया किया है। पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक वीडियो क्लिप अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है "गिफ्ट के लिए धन्यवाद। मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

पीएम मोदी ने रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से डिनर के दौरान मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने कोलेसियम का दौरा किया। पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी एक ही कार में बैठकर यात्रा की। जॉर्जिया मेलोनी ने इटली के कोलोसियम में मिलने के दौरान पीएम मोदी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी साझा की। 

पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, 'रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया।  हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत और इटली के बीच रिश्ते अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं जो एक सौहार्दपूर्ण दोस्ती से आगे बढ़कर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं। पीएम मोदी इस वक्त इटली के दौरे पर हैं और रोम में प्रधानमंत्री मेलोनी ने उनका भव्य स्वागत किया है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM