LPG सिलेंडर के बाद लगेगा एक और जोर का झटका, पेट्रोल और डीजल के भी बढ़ेंगे दाम...

कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

LPG सिलेंडर  के बाद लगेगा एक और जोर का झटका, पेट्रोल और डीजल के भी बढ़ेंगे दाम...

कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। हालांकि उन्हें महंगाई का और झटका लग सकता है। अब आम लोगों के मन में पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर डर बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है।

दरअसल, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और चार साल से खुदरा कीमतें स्थिर रहने से तेल कंपनियों का घाटा बढ़ता जा रहा है। ऐसा में माना जा रहा है कि इस घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। बीते दिनों भी चर्चा थी कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं हालांकि सरकार की ओर से कहा गया था कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है लोगों को घबरानने की जरुरत नहीं है। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक खबर के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने निकट भविष्य में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इस सप्ताह बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल के चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि इसमें हल्की गिरावट आई है, फिर भी कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। 

बता दें कि आज से ही 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी की गई है। और अब 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। जो 5 किलो वाले सिलेंडर कल तक ₹549 में मिलता था, उसकी कीमत अब बढ़कर ₹810 हो गई है। एक साथ ₹261 का इजाफा छोटे उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ा झटका है। हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  इंडियन ऑयल के अनुसार, पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर 2,365 रुपये से बढ़कर 3,361 रुपये पहुंच गया है। यहां घरेलू सिलेंडर आज भी 1,011 रुपये में बिक रहा है। 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM