हिजाब विवाद पर घिरे नीतीश कुमार, जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला ने कहा — महिला का सम्मान धर्म से ऊपर, माफी मांगें CM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद अब एक बड़ी राजनीतिक बहस का रूप ले चुका है। इस मुद्दे पर देशभर से प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं और नीतीश कुमार चौतरफा आलोचनाओं में घिरते नज़र आ रहे हैं। ताज़ा प्रतिक्रिया जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद अब एक बड़ी राजनीतिक बहस का रूप ले चुका है। इस मुद्दे पर देशभर से प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं और नीतीश कुमार चौतरफा आलोचनाओं में घिरते नज़र आ रहे हैं। ताज़ा प्रतिक्रिया जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से आई है, जिन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अस्वीकार्य बताते हुए नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

दरअसल, पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि किसी भी महिला के कपड़ों को इस तरह छूना या हटाने की कोशिश करना पूरी तरह गलत है, फिर चाहे वह किसी भी धर्म की क्यों न हो।

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही घटना हरियाणा या राजस्थान में किसी हिंदू महिला के घूंघट के साथ होती और उसे किसी मुस्लिम नेता ने हटाया होता, तो पूरे देश में बवाल मच गया होता। उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला एक मुस्लिम महिला डॉक्टर से जुड़ा है, इसलिए बीजेपी की प्रतिक्रिया बेहद सीमित और चयनात्मक रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले में धर्म से ज़्यादा महिला सम्मान का सवाल है। किसी महिला की सहमति के बिना उसके कपड़ों को छूना या हटाना कैसे जायज़ हो सकता है? उमर अब्दुल्ला ने यह भी बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संबंधित महिला डॉक्टर इस घटना के बाद मानसिक रूप से आहत हैं और उन्होंने काम न करने की इच्छा जताई है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और उस महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है, और इस मामले में वह नज़र नहीं आई।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM