NCP अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

NCP अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

NCP अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 09, 2026, 5:29:00 PM

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद पुणे स्थित रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 85 वर्षीय पवार को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सूत्रों के अनुसार, शरद पवार को बारामती स्थित उनके पैतृक आवास पर अचानक अस्वस्थता महसूस हुई थी। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें कार्डियक एम्बुलेंस के जरिए पुणे पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि सोमवार को उन्हें काटेवाड़ी में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि उम्र को देखते हुए डॉक्टर संक्रमण या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जा सकता है।

इस बीच अस्पताल में उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। पवार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जुटने लगे, जिसके बाद पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की गई है।

Trending News

सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM