चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले से बड़ी खबर है। यहां एक हादसे में 13 लोगों की मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसा जिले के उदयपुर-किलाड सड़क मार्ग पर कडू नाले के पास हुआ।

चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 24, 2026, 6:09:00 PM

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले से बड़ी खबर है। यहां एक हादसे में 13 लोगों की मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसा जिले के उदयपुर-किलाड सड़क मार्ग पर कडू नाले के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल राहत व बचाव कार्य का अभियान जोरों पर जारी है। 

मिली खबर के अनुसार हादसा तब हुआ, जब एक चलती टैक्सी के ऊपर पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गयी। हादसे में करीब 13 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि लाहौल स्पीति जिले के उदयपुर-किलाड सड़क मार्ग लैंड स्लाइड की वजह से एक दिन पहले ही बंद था। जिसके कारण टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुक गए थे। शुक्रवार को आवागमन बहाल होने के बाद टैक्सी पांगी की तरफ रवाना हुआ लेकिन कडू नाले के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। 

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। अन्य यात्रियों की भी तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन मलवा हटाने का कार्य तेजी से कर रहा है। प्रशासन का यह भी कहना है कि बचाव अभियान के पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या व हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।

Trending News

गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM