MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर चुनाव हुए हैं। जिसमें एनडीए गठबंधन इंडिया गठबंधन पर भारी रहा। देश में कांग्रेस और विपक्ष की पार्टिया बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहती है।

पटना : देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर चुनाव हुए हैं, कई के नतीजे आ गए हैं और कई के काउंटिंग चल रही है। जिसमें एनडीए गठबंधन इंडिया गठबंधन पर भारी रहा। देश में कांग्रेस और विपक्ष की पार्टिया बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहती है। पहले सभी चुनाव बैलेट पेपर से ही होते थे। लेकिन धीरे-धीरे परिवर्तन के बाद अब करीबी सभी चुनाव ईवीएम से होने लगे लेकिन अभी भी विधान परिषद का चुनाव ईवीएम के वजाए बैलेट पेपर से होते हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हुए लेकिन कांग्रेस पार्टी में कुछ परिवर्तन नहीं देखने को मिला।
4 राज्यों में हुए MLC चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है
आपको बता दें कि चार राज्यों में हुए विधान परिषद का चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चारों राज्यों में कांग्रेस का खता भी नहीं खुला है। सभी जगहों पर मुंह की खानी पड़ी है। महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पर तीन एलायंस है लेकिन सबसे अच्छा प्रदर्शन शरद पवार की पार्टी ने की है। वहीं बात करें कर्नाटक की तो वहां पर कांग्रेस की सरकार है लेकिन चार सीटों के चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी को सबसे बड़ा झटका कर्नाटक में लगा है।
बिहार में महागठबंधन अपने में ही लड़ लिए, बाजी मार ली RJD
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां पर कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ा था। बिहार की बात करें तो यहां पर महागठबंधन में शामिल दल अपने में ही सिर-फुटव्वल कर लिए लेकिन बाजी राजद की पार्टी ने मार ली और कांग्रेस को शून्य पर खड़ा कर दिया। साथ ही वाम दल को भी एक भी सीट नसीब नहीं हुआ। कांग्रेस हमेशा से बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है। एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर पर ही हुए हैं। इसमें हारने पर कई पार्टियों ने उन पर तंज कसा है। कांग्रेस ईवीएम या बैलेट पेपर पर ठीकरा फोड़ना छोड़े और पहले अपनी पार्टी को मजूबत करें नहीं तो हर चुनाव में यहीं हाल होने वाला है। देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस करीब हर चुनाव हार ही रही है।
कांग्रेस को मिली 0 सीट्स
कांग्रेस ने चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों में से 12 पर चुनाव लड़ा था और सभी पर हार गई है। यूपी में कांग्रेस ने 11 सीटों में से कहीं चुनाव नहीं लड़ा था। कर्नाटक में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। एक भी सीट हासिल नहीं हुई है। महाराष्ट्र में तीन सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। यहां पर काउंटिंग अभी जारी है लेकिन तीनों सीटों पर कांग्रेस पीछे चल रही है। बिहार में कांग्रेस ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और यहां भी सभी सीटों पर हार गई है। कांग्रेस 12 में से सभी सीटें हार गई हैं।













