अब स्कूलों में मासिक धर्म से जुड़ी सुविधाएं अनिवार्य, मुफ्त सैनिटरी पैड न देने पर रद्द होगी मान्यता

अब स्कूलों में मासिक धर्म से जुड़ी सुविधाएं अनिवार्य, मुफ्त सैनिटरी पैड न देने पर रद्द होगी मान्यता

सुप्रीम कोर्ट ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सरकारी और निजी स्कूलों में लड़कियों को बायो-डिग्रेडेबल सैनिटरी पैड मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मासिक धर्म से जुड़ी सेहत का अधिकार संविधान के तहत जीवन के मूल अधिकार का हिस्सा है।

न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और आर. महादेवन की बेंच ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी उपयुक्त टॉयलेट का प्रबंध करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर निजी स्कूल इन आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने में विफल रहते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है। साथ ही, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें भी लड़कियों को सुरक्षित टॉयलेट और मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराने में असफल रहने की स्थिति में जिम्मेदार ठहराई जाएंगी।

यह आदेश जया ठाकुर द्वारा 10 दिसंबर 2024 को दायर जनहित याचिका (PIL) पर आधारित है, जिसमें क्लास 6 से 12 तक की किशोरी लड़कियों के लिए सरकार और सरकारी सहायता वाले स्कूलों में 'स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति' को पूरे देश में लागू करने की मांग की गई थी।

कोर्ट ने कहा कि यह पहल न केवल लड़कियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करेगी, बल्कि उनकी शिक्षा में निरंतरता और सामाजिक समानता को भी सुनिश्चित करेगी।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM