झारखंड की मेगालिथिक धरोहर को मिलेगी नई पहचान, यूके में बनी संरक्षण रणनीति

झारखंड की मेगालिथिक धरोहर को मिलेगी नई पहचान, यूके में बनी संरक्षण रणनीति

झारखंड की प्राचीन सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम कदम बढ़ाया है। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम में झारखंड के मेगालिथिक, मोनोलिथिक और जीवाश्म (फॉसिल) स्थलों के संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को लेकर कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ उच्चस्तरीय संवाद किया।

म्यूज़ियम ऑफ़ लंदन आर्कियोलॉजी से विस्तृत मंथन

लंदन में Museum of London Archaeology (MOLA) के साथ हुई बैठक में झारखंड के प्राचीन मेगालिथ और मोनोलिथ स्थलों के संरक्षण, वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, तकनीकी आकलन और दीर्घकालिक प्रबंधन मॉडल पर गहन विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संरक्षण तकनीकों, तकनीकी सहयोग और स्थानीय क्षमता-विकास की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।

वैज्ञानिक और पर्यावरण-संवेदी दृष्टिकोण पर जोर

इसी क्रम में **Wardell Armstrong / SLR Consulting के विशेषज्ञों के साथ बैठक में मेगालिथिक, मोनोलिथिक और फॉसिल-समृद्ध स्थलों के वैज्ञानिक संरक्षण, पर्यावरण-संवेदनशील प्रबंधन और दीर्घकालिक योजना निर्माण को लेकर तकनीकी परामर्श लिया गया।

चार प्रमुख संस्थानों से संवाद, ठोस कार्ययोजना की तैयारी

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि यूके में चार प्रमुख संस्थानों के साथ संवाद का उद्देश्य सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञता को झारखंड की जरूरतों से जोड़ना है, ताकि एक व्यावहारिक और संरचित कार्ययोजना तैयार की जा सके। यह योजना इन ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सुनिश्चित करेगी।

यूनेस्को विश्व धरोहर की ओर कदम

राज्य सरकार की यह पहल झारखंड की मेगालिथिक, मोनोलिथिक और फॉसिल विरासत को UNESCO विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दिलाने की दिशा में एक निर्णायक प्रयास मानी जा रही है। मंत्री ने विश्वास जताया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से झारखंड की विरासत न केवल संरक्षित होगी, बल्कि विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान भी बनाएगी।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM