दावोस में झारखण्ड की ऐतिहासिक मौजूदगी, CM के बाद कल्पना सोरेन को भी मिला 'व्हाइट बैच' सम्मान

दावोस में झारखण्ड की ऐतिहासिक मौजूदगी, CM के बाद कल्पना सोरेन को भी मिला 'व्हाइट बैच' सम्मान

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 झारखण्ड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में सामने आया है। पहली बार किसी भारतीय राज्य से दो आदिवासी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में दावोस में आयोजित इस वैश्विक मंच में सहभागिता की। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक एवं झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मुर्मु सोरेन ने इस अवसर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

इस ऐतिहासिक भागीदारी के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से सर्वोच्च श्रेणी का ‘व्हाइट बैज’ प्रदान किया गया। इससे पहले यह सम्मान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिल चुका था, जबकि इस बार कल्पना मुर्मु सोरेन को भी यह प्रतिष्ठित मान्यता देकर एक नया अध्याय जोड़ा गया।

यह उपलब्धि केवल झारखण्ड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक मानी जा रही है। इस सम्मान के जरिए वैश्विक मंच पर आदिवासी नेतृत्व, पहचान और दृष्टिकोण को नई पहचान मिली है। साथ ही यह संदेश भी गया है कि झारखण्ड अपनी प्राकृतिक संपदाओं से आगे बढ़कर सशक्त नेतृत्व और वैश्विक संवाद के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मु सोरेन की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया। इसके साथ ही झारखण्ड की ओर से समग्र प्रतिनिधित्व को मान्यता देते हुए राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को भी प्रतिष्ठित ‘WEF बैज’ से सम्मानित किया गया है।

दावोस में झारखण्ड की यह उपस्थिति न केवल राज्य के लिए बल्कि आदिवासी समाज के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज की जा रही है, जहां स्थानीय नेतृत्व की गूंज अब वैश्विक मंच तक पहुंचती दिखाई दी।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM