जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, सेना के एक साथ दो ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, सेना के एक साथ दो ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गोली लगी है, जबकि दो आतंकवादियों के एक गुफा में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर के अंतर्गत आने वाली CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बसंतगढ़ के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जाफर जंगल में शुरू हुई गोलीबारी

सूत्रों के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में छिपे आतंकियों ने तलाशी दल पर अचानक फायरिंग कर दी। इसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान एक आतंकी घायल हुआ, लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा के भीतर घुस गया।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जिस गुफा में आतंकी छिपे हैं, वहां से बाहर निकलने के दो संभावित रास्ते हैं। सुरक्षाबलों ने दोनों रास्तों को घेरकर पूरी तरह सील कर दिया है, ताकि आतंकी भाग न सकें।

सेना ने ‘ऑपरेशन किया’ की पुष्टि की

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन किया’ चलाया जा रहा है। पोस्ट के मुताबिक, इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और मुठभेड़ जारी है।

अंधेरे में भागने की कोशिश, फिर तेज धमाके

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गुफा से बाहर निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान दोबारा फायरिंग शुरू हो गई और इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और घेराबंदी को और सख्त कर दिया गया।

UBGL का इस्तेमाल, गुफा में ड्रोन भेजा गया

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को बाहर निकालने के लिए UBGLs (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) का इस्तेमाल किया। साथ ही यह पता लगाने के लिए कि आतंकी गुफा के भीतर जीवित हैं या नहीं, ड्रोन के जरिए गुफा के अंदर निगरानी भी की गई।

किश्तवाड़ में भी जारी है ‘ऑपरेशन त्राशी-1’

उधमपुर के अलावा किश्तवाड़ जिले में भी आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ लगातार जारी है। यह ऑपरेशन 18 जनवरी को चतरू बेल्ट के मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में शुरू किया गया था।

पिछले 15 दिनों के भीतर इस अभियान के दौरान चार बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। 18 जनवरी को हुए पहले एनकाउंटर में आठ जवान घायल हुए थे, जिनमें हवलदार गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 22 और 24 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई, जबकि 31 जनवरी को डोलगाम इलाके में फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई थी।

फिलहाल सुरक्षाबल दोनों जिलों में सर्च ऑपरेशन को तेज किए हुए हैं और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM