ईरान-इजराइल जंग के चौथे दिन गोलिस्तान पैलेस पर हमला, ट्रम्प बोले– सबसे बड़ा अटैक अभी बाकी

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग आज चौथे दिन में प्रवेश कर चुकी है। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और हमलों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है।

इजराइल, अमेरिका और ईरान

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग आज चौथे दिन में प्रवेश कर चुकी है। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और हमलों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित 500 साल पुराने Golestan Palace पर हमला किया है।

हमले में महल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि वहां रखी गई ऐतिहासिक और कीमती धरोहरों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था, जिससे वे सुरक्षित बच गईं। गोलिस्तान पैलेस का निर्माण 16वीं सदी में सफवीद शासनकाल के दौरान हुआ था। यह महल लंबे समय तक ईरान के शासकों का निवास और सत्ता का मुख्य केंद्र रहा। अपनी अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण इसे साल 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।

दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने मिडिल ईस्ट में रह रहे अमेरिकियों से तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने की अपील की है। व्हाइट हाउस में दिए अपने बयान में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह जंग 4 से 5 हफ्तों तक चल सकती है और जरूरत पड़ने पर अभियान इससे ज्यादा समय तक भी जारी रह सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। शुरुआती 30 घंटों में ही 2000 से अधिक बम गिराए गए। इन हमलों में अब तक 742 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें 176 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग के पहले दिन हुई बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के मारे जाने का दावा किया गया है। वहीं रविवार को 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत की भी खबर सामने आई है। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM