इंडिगो ने किया मुआवजा राशि का एलान, इन यात्रियों को देगी 10 हजार का एक्स्ट्रा वाउचर

दिसंबर की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की एक के बाद एक उड़ाने रद हुईं, जिसके कारण यात्रियों में हाहाकार मच गया। विमानन क्षेत्र में इससे पहले इतनी बड़ी क्राइसिसि देखने शायद ही मिली थी।

इंडिगो

दिसंबर की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की एक के बाद एक उड़ाने रद हुईं, जिसके कारण यात्रियों में हाहाकार मच गया। विमानन क्षेत्र में इससे पहले इतनी बड़ी क्राइसिस देखने शायद ही मिली थी।

बड़ी संख्या में उड़ानों के रद होने के कारण लाखों यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई घंटों तक यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। कई एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर देखने को मिले। अब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आ रहा है। इस बीच इंडिगो ने 3/4/5 दिसंबर को प्रभावित हुए यात्रियों के लिए खास एलान किया है।

इंडिगो की ओर से एक मुआवजे का एलान किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिगो ने इस बात की जानकारी दी है। इंडिगो की ओर से बताया गया कि 3/4/5 दिसंबर को यात्रा करने वाले हमारे कुछ कस्टमर कुछ एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसे रहे और उनमें से कई पर भीड़ की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा। हम ऐसे बुरी तरह प्रभावित कस्टमर को ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर देंगे। इन ट्रैवल वाउचर का इस्तेमाल अगले 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है।

बयान में कहा गया है कि यह मुआवजा मौजूदा सरकारी गाइडलाइंस के तहत कमिटमेंट के अलावा है; जिसके अनुसार, इंडिगो उन यात्रियों को उड़ान के ब्लॉक टाइम के आधार पर ₹5,000 से ₹10,000 का मुआवजा देगा, जिनकी उड़ाने डिपार्चर टाइम के 24 घंटे के अंदर कैंसल हो गई थीं।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM