भारत-पाक ने द्विपक्षीय परमाणु समझौते के प्रावधानों का पालन किया, एक-दूसरे को सौंपी परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

भारत-पाक ने द्विपक्षीय परमाणु समझौते के प्रावधानों का पालन किया, एक-दूसरे को सौंपी परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

भारत और पाकिस्तान ने आपसी तनाव के बावजूद परमाणु सुरक्षा से जुड़ी एक अहम प्रक्रिया को निभाते हुए 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु ठिकानों और सुविधाओं की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा की है। यह कदम दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने औपचारिक समझौते के तहत उठाया गया है।

गौरतलब है कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाक संबंधों में तीखापन बना हुआ है और आपसी भरोसा बेहद कमजोर दौर से गुजर रहा है। ऐसे माहौल में परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान इस बात का संकेत माना जा रहा है कि दोनों देश न्यूक्लियर स्तर पर किसी भी तरह की चूक से बचना चाहते हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह जानकारी “परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमला न करने” से जुड़े द्विपक्षीय समझौते के अंतर्गत साझा की गई है। यह प्रक्रिया भारत की राजधानी नई दिल्ली और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक साथ, कूटनीतिक माध्यमों के जरिए पूरी की गई।

यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित हुआ था और 27 जनवरी 1991 से प्रभावी है। इसके प्रावधानों के अनुसार, दोनों देशों को हर वर्ष 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची एक-दूसरे को देना अनिवार्य है।

रणनीतिक मामलों के जानकारों का कहना है कि इस अभ्यास के जरिए भारत यह स्पष्ट संदेश देता है कि वह परमाणु हथियारों के उपयोग और प्रबंधन को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रुख अपनाए हुए है। वहीं पाकिस्तान भी भली-भांति समझता है कि न्यूक्लियर मोर्चे पर किसी भी तरह की गलती दोनों देशों के लिए विनाशकारी हो सकती है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM