संसद में हुई संयुक्त संसदीय समिति की अहम बैठक, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर मंथन

संसद में हुई संयुक्त संसदीय समिति की अहम बैठक, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर मंथन

देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव यानी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर विचार के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने हिस्सा लिया। यह उच्चस्तरीय बैठक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी ने की।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों ने चुनावी प्रणाली को अधिक प्रभावी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के विषय पर अपने विचार साझा किए। सांसद विष्णुदयाल राम के अनुसार, चर्चा के दौरान ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों, प्रशासनिक तैयारियों और इसके व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

समिति के सदस्यों ने इस बात पर भी विचार किया कि यदि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं तो इसके लिए किन विधायी संशोधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की आवश्यकता होगी। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और खर्च को कम करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में शामिल सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और अनुभव साझा किए, जिन पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। पलामू सांसद ने बताया कि समिति द्वारा प्राप्त सुझावों और विचारों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

गौरतलब है कि पलामू से सांसद विष्णुदयाल राम इस संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य हैं और चुनाव सुधार से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर चल रही चर्चाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Trending News

विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM
बीएसएल विस्तारीकरण मामले ने पकडा तूल, हिस्सेदारी को लेकर आंदोलन की चेतावनी
बीएसएल विस्तारीकरण मामले ने पकडा तूल, हिस्सेदारी को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Aug 31, 2026, 2:24:00 PM
बिहार में राजनीति में चप्पल कांड की गूंज, विधायक आइपी गुप्ता ने कर दी यह बडी मांग
बिहार में राजनीति में चप्पल कांड की गूंज, विधायक आइपी गुप्ता ने कर दी यह बडी मांग
Aug 31, 2026, 2:08:00 PM