IMD की चेतावनी, एक और तूफान का साया, आज देर रात तबाही मचाएगा 'मुरासु'

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद चक्रवाती तूफान मुरासु पिछले छह घंटों के दौरान लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

IMD की चेतावनी, एक और तूफान का साया, आज देर रात तबाही मचाएगा 'मुरासु'

नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद चक्रवाती तूफान मुरासु पिछले छह घंटों के दौरान लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। सोमवार यानी दो नवंबर को देर रात 02:30 बजे यह उसी क्षेत्र में उत्तर पूर्व में केंद्रित था। ये जगह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 290 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, कावली (आंध्र प्रदेश) से 310 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 470 किमी दक्षिण में स्थित है।

दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा मुरासु

इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और दो नवंबर 2026 की आधी रात (23:30 बजे) से तीन नवंबर 2026 की तड़के (04:00 बजे) के बीच ओंगोल के पास पहुंचने की संभावना है। ओंगोल के बाद नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चेन्नई के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण चेन्नई के सभी स्कूलों में सोमवार के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में दो और तीन नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश हो सकती है। मुरासू के कारण तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने और निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Trending News

मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
Nov 02, 2026, 12:06:00 PM
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
Nov 02, 2026, 12:05:00 PM
 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
Nov 02, 2026, 11:52:00 AM
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
Nov 02, 2026, 11:50:00 AM
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:40:00 AM
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:25:00 AM
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
Nov 02, 2026, 11:08:00 AM
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
Nov 02, 2026, 10:54:00 AM
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
Nov 02, 2026, 10:38:00 AM
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
Nov 02, 2026, 10:33:00 AM