गोवा नाइटक्लब हादसा : भगोड़े लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

गोवा नाइटक्लब हादसा : भगोड़े लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। आग लगने के तुरंत बाद दोनों भाई थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे, जहां से अब उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, लूथरा भाइयों के खिलाफ इंटरपोल ने पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई। दिल्ली की एक अदालत में दोनों ने अग्रिम जमानत की याचिका भी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। उनके वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल थाईलैंड में काम से गए थे और वापस लौटना चाहते थे, लेकिन उन्हें हिरासत में लिए जाने का डर था। वकीलों ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल ने गोवा की उचित अदालत में पेश होने के लिए केवल कुछ समय के लिए ट्रांजिट सुरक्षा की मांग की थी।

घटना की जानकारी के मुताबिक, 6 दिसंबर को बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आग लगने से लगभग 25 लोग जलकर मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए। इस गंभीर हादसे के बाद दोनों भाइयों को मुख्य आरोपी बनाया गया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मामले में तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने नाइटक्लब पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM