भारत मंडपम में लोकतंत्र पर वैश्विक संवाद की शुरुआत, IICDEM-2026 का भव्य उद्घाटन

भारत मंडपम में लोकतंत्र पर वैश्विक संवाद की शुरुआत, IICDEM-2026 का भव्य उद्घाटन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (IICDEM-2026) का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन के पहले दिन विशेष स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ लगभग 60 देशों से आए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

सम्मेलन का उद्घाटन सत्र अत्यंत भव्य रहा, जिसमें करीब 1,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस सत्र में 42 चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रतिनिधि, 27 देशों के राजदूत और उच्चायुक्त, 70 से अधिक राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ, भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और देशभर से आए 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

उद्घाटन अवसर पर संबोधन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बीते कुछ दशकों में चुनाव प्रबंधन की भूमिका और जिम्मेदारियों में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 1.5 अरब आबादी के लिए अभूतपूर्व पैमाने पर चुनावी प्रक्रिया का संचालन करता है।

निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने नागरिकों के विश्वास को लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव का केंद्रबिंदु नागरिक होता है, जिसे यह भरोसा होता है कि उसकी आवाज़ और उसकी पसंद का सम्मान किया जाएगा, और इस भरोसे की रक्षा करना सभी चुनाव प्रबंधन निकायों की साझा जिम्मेदारी है।

वहीं निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि IICDEM-2026 एक ऐसा साझा मंच है, जहां चुनाव प्रबंधन से जुड़े निकाय, शोधकर्ता, विद्यार्थी और विशेषज्ञ एक साथ आकर विभिन्न दृष्टिकोणों से लोकतंत्र और चुनावों पर विचार-विमर्श करते हैं और अपने-अपने संस्थानों में इस ज्ञान का उपयोग करते हैं।

सम्मेलन की थीम पर प्रकाश डालते हुए महानिदेशक राकेश वर्मा ने बताया कि भारत की अध्यक्षता का विषय—
“समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीला और टिकाऊ विश्व के लिए लोकतंत्र”—इस बात को रेखांकित करता है कि 21वीं सदी में लोकतंत्र से क्या अपेक्षाएं हैं और उसे किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सहयोग से तैयार की जा रही आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ “इंडिया डिसाइड्स” की झलक भी दिखाई गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक अर्जुन नोहवार ने कहा कि यह श्रृंखला प्रभावशाली दृश्यों के माध्यम से भारत के आम चुनावों को प्रस्तुत करती है और उस संस्था की कार्यप्रणाली को दर्शाती है, जो दुनिया के सबसे जटिल और विशाल जनादेशों में से एक का सफलतापूर्वक संचालन करती है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM